नई दिल्ली: मेरठ में महिला को थाने में लाकर मुर्गा बनाने का मामला तूल पकड़ता देख शनिवार को एसएसपी ने एसएसआइ, महिला दारोगा और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। मामले की पूरी जानकारी लेकर एसएसआइ पवन कुमार, दारोगा अमृता यादव व कांस्टेबल मेनका को निलंबित कर दिया गया। इस पूरे मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।
दरअसल, बीते शुक्रवार को ममता नाम की एक महिला SBI की स्थानीय शाखा में कुछ काम से गई थी। बैंक में पैसे जमा कराने के दौरान ही बैंक कैशियर से उसकी थोड़ी नोकझोक हो गई। इतना होते ही कैशियर ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी और पुलिस तुरंत ही मौके पर आ गई। पुलिस वहां पर पहुंची जिसमें कुछ महिला कांस्टेबल भी थी। इन्होंने महिला के साथ ज्यादती की और पुरुष जवानों के साथ मिलकर उसे गाड़ी में डाल दिया।
तपती धूप में महिला को थाने ले जाकर मुर्गा बनवाया गया। हालांकि जैसे ही यह बात मीडिया के जरिए वायरल हो रही है पुलिस ने महिला को घर भेज दिया। जहां एक ओर पीड़िता महिला का कहना है कि पुलिसवालों ने उसकी पिटाई की है वहीं थाने की एएसआई का कहना है कि महिला मानसिक रुप से बीमार है।