
आंध्र के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उनकी पत्नी और बेटे ने आंध्र प्रदेश में राजमुंदरी में पवित्र स्नान किया जहां गोदावरी नदी अपने पूरे उफान पर है। उन्होंने नदी की पूजा की और शंख बजाकर 12 दिन तक चलने वाले उत्सव का उद्घाटन किया।
कांची के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती ने भी राजमुंदरी में पवित्र स्नान किया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने राज्य में आयोजन की शुरुआत करते हुए करीमनगर जिले के धर्मपुरी में पवित्र स्नान किया।
‘पुष्करम’ यहां ‘कुंभ मेला’ के समान है, जो नदियों के किनारे मनाया जाता है और पवित्र स्नान उत्सव की मुख्य परंपरा है। दोनों राज्यों की सरकारों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।