1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Cases in India: 24 घंटे में 6566 नए केस, 3266 लोग ठीक हुए और 194 की गई जान

Coronavirus Cases in India: 24 घंटे में 6566 नए केस, 3266 लोग ठीक हुए और 194 की गई जान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2020 09:03 am IST,  Updated : May 28, 2020 01:35 pm IST

देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट लगभग 43 प्रतिशत हो गया है और मृत्यु की दर 3 प्रतिशत से नीचे है

State wise coronavirus cases deaths and cured cases in India- India TV Hindi
State wise coronavirus cases deaths and cured cases in India Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इस वायरस की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या में भी रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या भी अब तेजी से बढ़ने लगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बुधवार सुबह 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 6566 नए केस सामने आए हैं और इन नए मामलों के बाद अब देश में कुल कोरोना वायरस मामले बढ़कर 158333 हो गए हैं।

देशभर में कोरोना वायरस की वजह से पिछले 24 घंटों के दौरान 194 लोगों की जान भी गई है और अबतक पूरे देश में जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4531 हो गया है। हालांकि 24 घंटे में कोरोना वायरस को हराने में 3266 लोग कामयाब भी हुए हैं और पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। 24 घंटे में ठीक हुए 3266 लोगों को मिला लें तो देश में अबतक कुल 67691 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट लगभग 43 प्रतिशत हो गया है और मृत्यु की दर 3 प्रतिशत से नीचे है।

State wise coronavirus cases deaths and cured cases in India including Maharashtra Delhi Gujarat and Tamilnadu till May 28th
Image Source : INDIA TVState wise coronavirus cases deaths and cured cases in India including Maharashtra Delhi Gujarat and Tamilnadu till May 28th

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर बना हुआ है और दुनियाभर में इस वायरस से संक्रमित लोगों के अबतक 57 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से 3.57 लाख से ज्यादा लोगों का जान गई है, हालांकि लगभग 25 लाख लोग ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मार अमेरिका पर पड़ी है जहां पर अबतक 17 लाख से ज्यादा केस आ चुके हैं और 1 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका के बाद ब्राजील, रूस, स्पेन, ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी, तुर्की और फिर भारत में ज्यादा मामले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत