1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Cases in India: कुल कोरोना वायरस मामले 24506 के करीब पहुंचे, 5000 से ज्यादा ठीक हुए लेकिन 775 की मृत्यु

Coronavirus Cases in India: कुल कोरोना वायरस मामले 24506 के करीब पहुंचे, 5000 से ज्यादा ठीक हुए लेकिन 775 की मृत्यु

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 25, 2020 08:46 am IST,  Updated : Apr 25, 2020 09:04 am IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह तक देश में कुल कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 24506 हो गई है।

Statewise coronavirus cases in India including deaths and cured till April 25th morning- India TV Hindi
Statewise coronavirus cases in India including deaths and cured till April 25th morning Image Source : PTI

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, हालांकि अब कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद ठीक होने वाले लोगो की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है लेकिन साथ में इस वायरस की वजह से जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा भी बढ़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह तक देश में कुल कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 24506 हो गई है। हालांकि इस वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है और यह आंकड़ा 5063 तक पहुंच गया है। इस वायरस की वजह से अबतक पूरे देश  775 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं, देश के कुल मामलों में एक चौथाई से ज्यादा भागीदारी अकेले महाराष्ट्र की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में अबतक कोरोना वायरस के 6817 मामले सामने आ चुके हैं। मुंबई शहर कोरोना वायरस के लिए न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश का मुख्य केंद्र बना हुआ है। महाराष्ट्र में मुंबई के बाद ज्यादा मामले पुणे में हैं।

कोरोना वायरस क ज्यादा मामलों वाले राज्यों में महाराष्ट्र के बाद गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडू और उत्तर प्रदेश हैं। गुजरात में अबतक 2815, दिल्ली में 2514, राजस्थान में 2034, मध्य प्रदेश में 1852, तमिलनाडू में 1755 और उत्तर प्रदेश में 1621 मामले सामने आ चुके हैं। 

Statewise coronavirus cases in India including deaths and cured till April 25th morning
Image Source : INDIA TVStatewise coronavirus cases in India including deaths and cured till April 25th morning

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के साथ इस वायरस की वजह से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह तक देशभर में कोरोना वायरस की वजह से कुल 775 लोगों की जान जा चुकी है और सबसे अधिक महाराष्ट्र में 301 लोगों की जान गई है। महाराष्ट्र में यह वायरस सबसे ज्यादा घातक सिद्ध हुआ है और वहीं पर सबसे ज्यादा मामले हैं। महाराष्ट्र के अलावा गुजरात में भी यह जानलेवा वायरस 127 लोगों की जान ले चुका है। 

हालांकि देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 5063 लोग ऐसे भी हैं जो इसे हराने में कामयाब हुए हैं और पूरी तरह से ठीक हुए हैं। इनमें से अधिकतर लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। ऐसी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत