1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Cases in India: देश में कुल कोरोना मामले 14000 के पार, 1992 लोग ठीक हुए लेकिन 480 की मृत्यु

Coronavirus Cases in India: देश में कुल कोरोना मामले 14000 के पार, 1992 लोग ठीक हुए लेकिन 480 की मृत्यु

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 18, 2020 08:47 am IST,  Updated : Apr 18, 2020 02:51 pm IST

3323 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे आगे हैं, इसके बाद 1707 मामलों के साथ दिल्ली है, फिर 1310 मामलों के साथ मध्य प्रदेश, 1323 मामलों के साथ तमिलनाडू, 1229 मामलों के साथ राजस्थान और 1099 मामलों के साथ गुजरात है। देश के कुल मामलों में लगभग 70 प्रतिशत मामले इन 6 राज्यों में ही हैं

Statewise Coronavirus cases in India till April 18th...- India TV Hindi
Statewise Coronavirus cases in India till April 18th including deaths and cured  Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हालांकि अब इस वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बड़ी है लेकिन साथ में वायरस की वजह से जान गंवाने के मामले भी बढ़े हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह तक देशभर में कोरोना वायरस के कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 14378 दर्ज किया गया है, हालांकि इस आंकड़े में 1992 ऐसे मामले भी शामिल हैं जो वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक हुए हैं, लेकिन 480 ऐसे केस भी हैं जहां पर वायरस से संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के 6 राज्य ऐसे हैं जहां पर कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले हैं और हर राज्य में आंकड़ा 1000 से ऊपर पहुंच गया है। इन राज्यों में 3323 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे आगे हैं, इसके बाद 1707 मामलों के साथ दिल्ली है, फिर 1310 मामलों के साथ मध्य प्रदेश, 1323 मामलों के साथ तमिलनाडू, 1229 मामलों के साथ राजस्थान और 1099 मामलों के साथ गुजरात है। देश के कुल मामलों में लगभग 70 प्रतिशत मामले इन 6 राज्यों में ही हैं।

Statewise Coronavirus cases in India till April 18th including deaths and cured
Image Source : INDIA TVStatewise Coronavirus cases in India till April 18th including deaths and cured 

कोरोना वायरस की वजह से देश में 480 लोगों की जान जा चुकी है और सबसे ज्यादा अकेले महाराष्ट्र में 201 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद मध्य प्रदेश में 69, दिल्ली में 42, गुजरात में 41, तेलंगाना में 18 और तमिलनाडू में 15 लोगों की जान गई है, बाकी लोगों की जान देश के अन्य राज्यों में गई है। 

कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की बात करें तो देशभर में अबतक 1992 लोग ठीक हो चुके हैं और सबसे अधिक 331 लोग महाराष्ट्र में ठीक हुए हैं, इसके बाद तमिलनाडू में 283, केरल में 255, तेलंगाना में 186, राजस्थान में 183, दिल्ली में 72 और गुजरात में 86 लोग ठीक हुए हैं। ठीक होने वाले बाकी लोग देश के अन्य राज्यों से हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत