नई दिल्ली। देश में जहां एक तरफ कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। देशभर में 13 राज्य ऐसे हैं जहां पर कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 70 प्रतिशत से ज्यादा है और 5 राज्य ऐसे हैं जहां पर रिकवरी की दर 65 से 70 प्रतिशत के बीच है। महाराष्ट्र और तमिलनाडू को छोड़ दें तो ज्यादातर राज्यों में हालात तेजी से ठीक होते नजर आ रहे हैं।
प्रमुख राज्यों में गुरुवार सुबह तक कोरोना वायरस का रिकवरी रेट
| राज्य | रिकवरी रेट (%) |
| असम | 68.20 |
| बिहार | 77.52 |
| छत्तीसगढ़ | 78.33 |
| दिल्ली | 66.80 |
| गुजरात | 72.30 |
| झारखंड | 76.59 |
| मध्य प्रदेश | 76.87 |
| महाराष्ट्र | 51.66 |
| मेघालय | 80.6 |
| मिजोरम | 76.87 |
| ओडिशा | 73.16 |
| पंजाब | 68.22 |
| राजस्थान | 79.58 |
| तमिलनाडू | 56.27 |
| त्रिपुरा | 78.29 |
| उत्तराखंड | 78.62 |
| उत्तर प्रदेश | 69.12 |
| पश्चिम बंगाल | 69.12 |
| हरियाणा | 70.26 |
| अंडमान नीकोबार | 100 |
| चंडीगढ़ | 82.28 |
गुरुवार सुबह तक देशभर में कोरोना वायरस के कुल 604601 मामले सामने आए हैं और इनमें लगभग 60 प्रतिशत मामले यानि 359859 ऐसे हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। हालांकि देशभर में कोरोना वायरस की वजह से अबतक 17834 लोगों की जान जा चुकी है, गुरुवार सुबह तक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 226947 दर्ज किए गए हैं।