1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एसटीएफ ने सिमी समूह के दूसरे ठिकाने की तलाशी ली

एसटीएफ ने सिमी समूह के दूसरे ठिकाने की तलाशी ली

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2016 06:56 am IST,  Updated : Feb 20, 2016 06:56 am IST

भुवनेश्वर: ओडिशा की अपराध शाखा की स्पेशल टास्क फोर्स दो दिन पहले राउरकेला से गिरफ्तार किये गये सिमी के पांच सदस्यों में से दो को शुक्रवार को भद्रक में उस स्थान पर लेकर गई जिसे

simi suspects- India TV Hindi
simi suspects

भुवनेश्वर: ओडिशा की अपराध शाखा की स्पेशल टास्क फोर्स दो दिन पहले राउरकेला से गिरफ्तार किये गये सिमी के पांच सदस्यों में से दो को शुक्रवार को भद्रक में उस स्थान पर लेकर गई जिसे सिमी के सदस्यों ने दो महीनों के लिए अपना ठिकाना बनाया था।

स्पेशल डीजीपी (अपराध शाखा) बी के शर्मा के नेतृत्व में और आईजी अरण बोथरा के साथ एसटीएफ टीम सिमी के सदस्यों के बारे में और अधिक जानकारी इकट्ठा करने के लिए और उस इलाके में उनके लिंक का पता लगाने के लिए सिमी के दोनों सदस्यों को लेकर वहां गई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों से पूछताछ के दौरान इस बात का पता चला कि वे लोग राउरकेला जाने से पहले भद्रक के नांगामोहल्ला क्षेत्र में एक किराये के मकान में रहे थे।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को गिरफ्तार किये गये पांच लोगों की पहचान महबूब खान, जाकिर खान, अहमद खान, सलीक और नजमा (महबूब की मां) के रूप में की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत