1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत-म्यांमार बॉर्डर पर भूकंप का जोरदार झटका, रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता दर्ज की गई

भारत-म्यांमार बॉर्डर पर भूकंप का जोरदार झटका, रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता दर्ज की गई

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 26, 2021 09:36 am IST,  Updated : Nov 26, 2021 09:36 am IST

भूकंप का केन्द्र चिन राज्य की राजधानी हखा शहर के पास 32.8 किलोमीटर (20.4 मील) की गहराई पर था, जिसके झटके सीमा पार भारत और बांग्लादेश के कस्बों तथा शहरों में भी महसूस किए गए।

earthquake- India TV Hindi
भारत की सीमा के पास म्यांमार में 6.1 की तीव्रता का भूकंप Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • भूकंप का केन्द्र चिन राज्य की राजधानी हखा शहर के पास 32.8 किलोमीटर की गहराई पर था।
  • कोलकाता और मिजोरम के थेनजोल में भी महसूस किए गए झटके।

कुआलालंपुर: भारत की सीमा के पास उत्तर-पश्चिमी म्यांमा में शुक्रवार तड़के 6.1 की तीव्रता का भूकंप आया। वहां कम आबादी होने के कारण नुकसान भी कम हुआ है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केन्द्र चिन राज्य की राजधानी हखा शहर के पास 32.8 किलोमीटर (20.4 मील) की गहराई पर था, जिसके झटके सीमा पार भारत और बांग्लादेश के कस्बों तथा शहरों में भी महसूस किए गए।

खबरों के अनुसार भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और मिजोरम के थेनजोल में भी महसूस किए गए।

एजेंसी ने बताया कि इस क्षेत्र में हाल में आए भूकंपों ने भूस्खलन जैसे खतरों को बढ़ा दिया है, जिससे काफी नुकसान हो सकता है। हालांकि, यह भूकंप कम आबादी वाले क्षेत्र में आया, इसलिए इससे अधिक खतरा उत्पन्न नहीं हुआ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत