1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके

भारत के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके

 Written By: IANS
 Published : Apr 25, 2015 01:59 pm IST,  Updated : Apr 25, 2015 01:59 pm IST

नई दिल्ली: भारत के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दहशत में आए लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए। भूकंप का केंद्र नेपाल

भारत के अलग-अलग...- India TV Hindi
भारत के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके

नई दिल्ली: भारत के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दहशत में आए लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए। भूकंप का केंद्र नेपाल है।

भूकंप के झटके दिल्ली, गुवाहाटी, कोलकाता, भोपाल, पटना और जयपुर में महसूस किए गए।

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश नेपाल है।

भूकंप के झटके महसूस करते ही दिल्ली, भोपाल और देश के अन्य शहरों की ऊंची इमारतों से लोग बाहर निकल आए।

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके के निवासी विनोद टकसाल ने बताया कि वह और उनके परिवार के सदस्य घबराए हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत