1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: लड़की को घूरने पर छात्र को साथियों ने मार डाला

मुंबई: लड़की को घूरने पर छात्र को साथियों ने मार डाला

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 09, 2015 11:45 am IST,  Updated : Jul 09, 2015 12:18 pm IST

मुंबई: एक लड़की को घूरने पर 13 वर्षीय एक छात्र की स्कूल परिसर में कथित रूप से उसी के एक साथी छात्र ने हत्या कर दी। घटना अहमदनगर जिले की है। पुलिस ने बताया कि

मुंबई: लड़की को घूरने...- India TV Hindi
मुंबई: लड़की को घूरने पर छात्र को साथियों ने मार डाला

मुंबई: एक लड़की को घूरने पर 13 वर्षीय एक छात्र की स्कूल परिसर में कथित रूप से उसी के एक साथी छात्र ने हत्या कर दी। घटना अहमदनगर जिले की है।

पुलिस ने बताया कि मृतक किरन गोरक्ष सोनवाणे राजपुर संगमनेर तहसील के नूतन स्कूल का सातवीं कक्षा का छात्र था। स्कूल का संचालन प्रगतिक शिक्षण संस्था द्वारा किया जाता है।

संगमनेर शहर के पुलिस थाना अधिकारी ने बताया कि किरण का सर पहले स्कूल की बेंच पर और फिर स्कूल के पेड़ में मारा गया। ऐसा करने के पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि वह स्कूल में एक लड़की को घूरा करता था।

पुलिस ने बताया कि घटना 26 जून की है । मारपीट के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां एक जुलाई को गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। वही कल इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इसी बीच, मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र को दुश्मनी के चलते मौत के घाट उतारा गया है। उन्होंने इस बात से भी इंकार किया कि उनका पुत्र किसी लड़की को घूरा करता था।

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है जब स्कूल परिसर में कोई छात्र इस तरह से मारा गया। इससे पहले एक जुलाई को उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पांचवी कक्षा के एक छात्र की स्कूल परिसर में अन्य छात्रों से हाथापाई के दौरान मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत