1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दुकानदार ने सामान देने से मना किया तो छात्रों ने कर दी हत्‍या

दुकानदार ने सामान देने से मना किया तो छात्रों ने कर दी हत्‍या

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 28, 2015 11:34 pm IST,  Updated : Oct 28, 2015 11:34 pm IST

फरीदाबाद: फरीदाबाद के सरूरपुर इलाके में दो दिन पहले चाय वाले की मामूली कहासुनी पर हुई हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। हत्या को अंजाम देने वाला

फरीदाबाद: दुकानदार ने...- India TV Hindi
फरीदाबाद: दुकानदार ने नहीं दिया सामान, कर दी हत्या

फरीदाबाद: फरीदाबाद के सरूरपुर इलाके में दो दिन पहले चाय वाले की मामूली कहासुनी पर हुई हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। हत्या को अंजाम देने वाला एक मुख्य आरोपी बीकॉम का छात्र है। दुकानदार द्वारा सामान न देने पर तीन युवकों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी थी।

क्या है पूरा मामला?

घटना दो दिन पुरानी है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी राजपाल है जिसने अपने दो साथियों अतुल और गौतम के साथ मिलकर चायवाले का सिर्फ इसलिए मर्डर कर दिया क्योंकि उसने दुकान खोलकर सामान देने से मना कर दिया था। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले से जुड़ें तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अपने किए पर अफसोस कर रहा है आरोपी

घटना को अंजाम देने वाला आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि बीकॉम का स्‍टूडेंट था। अब उसे अपने किए पर पछतावा हो रहा है। केवल सामान न दिए जाने के चलते उसने दुकानदार के प्रति अपने मन में रंजिश पाल ली जिसके बाद उसने अपने दोस्‍त अतुल और गौतम के साथ मिलकर दुकानदार की पीट पीटकर हत्‍या कर दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत