1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुरथल के सुखदेव और गरम-धरम ढाबे में कोरोना के 81 मामले आए, अगले आदेश तक सील

मुरथल के सुखदेव और गरम-धरम ढाबे में कोरोना के 81 मामले आए, अगले आदेश तक सील

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2020 07:18 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 10:21 pm IST

मुरथल के सुखदेव और गरम-धरम ढाबे से कोराना से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है।‌ बताया जा रहा है कि सुखदेव ढाबे के 71 कर्मचारी और गरम-धरम ढाबे पर 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

sukhdev-dhaba- India TV Hindi
sukhdev-dhaba Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: मुरथल के सुखदेव और गरम-धरम ढाबे से कोराना से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है।‌ बताया जा रहा है कि सुखदेव ढाबे के 71 कर्मचारी और गरम-धरम ढाबे पर 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन दोनों ढाबों को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है। दोनों ढाबे पर कुल 81 कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। इन सभी कर्मचारियों का आरटी पीसीआर टेस्ट किया गया था।

बताया जा रहा है कि सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। किसी में कोई लक्षण नहीं होने के कारण सभी को उनके घरों में क्वारंटाइन कर दिया गया है। सोनीपत डीसी श्यामलाल पुनिया ने इस बात की जानकारी दी है। 

उधर, ढाबा संचालक अमरीक सिंह ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले बिहार से बस द्वारा करीब 100 कामगारों को बुलाया था। ये कामगार पहले भी उनके पास काम करते थे और लॉकडाउन के दौरान अपने घर चले गए थे। सभी ढाबे के साथ लगते क्वार्टर में ठहरे हुए थे।

उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पाए जाने वालों ने अभी ढाबे पर काम शुरू नहीं किया था। फिर भी सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार दोपहर बाद से उन्होंने एहतियात के तौर पर ढाबे को दो दिन के लिए बंद कर दिया है और उसे सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है।

बात अकेले सुखदेव ढाबे की नही है दिल्ली, यूपी, पंजाब, हिमाचल ओर जम्मू कश्मीर के 10 हज़ार के करीब लोग इस ढाबे पर रोजाना खाना खाते हैं, ऐसे में 5 राज्यों के लोगों पर भी इसका असर पड़ सकता है।

सुखदेव ढाबे के अलावा गरम-धरम ढाबे पर 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन दोनों ढाबों को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है। दोनों ढाबे पर कुल 81 कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। इन सभी कर्मचारियों का आरटी पीसीआर टेस्ट किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत