1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आलोक वर्मा मामला: सीवीसी की रिपोर्ट पर शुक्रवार को विचार करेगी शीर्ष अदालत

आलोक वर्मा मामला: सीवीसी की रिपोर्ट पर शुक्रवार को विचार करेगी शीर्ष अदालत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 15, 2018 11:26 pm IST,  Updated : Nov 15, 2018 11:26 pm IST

उच्चतम न्यायालय सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की उस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई कर सकता है जिसमें उन पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच, उन्हें ड्यूटी से हटाकर छुट्टी पर भेजने के सरकारी आदेश को चुनौती दी गई थी।

Alok Verma- India TV Hindi
Alok Verma

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की उस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई कर सकता है जिसमें उन पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच, उन्हें ड्यूटी से हटाकर छुट्टी पर भेजने के सरकारी आदेश को चुनौती दी गई थी। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के संबंध में केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) द्वारा सीलबंद लिफाफे में उसके सामने रखी गई रिपोर्ट पर भी विचार कर सकती है।

पीठ सीबीआई के कार्यवाहक निदेशक एम नागेश्वर राव की रिपोर्ट पर भी विचार कर सकती है। राव ने 23 से 26 अक्टूबर तक उनके द्वारा किये गये फैसलों के संबंध में अदालत में सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट दायर की थी।

वर्मा द्वारा दायर याचिका के अलावा, अदालत में एनजीओ ‘कॉमन कॉज’ की जनहित याचिका भी विचाराधीन है। इस याचिका में सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ विशेष जांच दल द्वारा जांच की मांग की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत