1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुब्रत राय सहारा की ज़मानत पर फैसला आज

सुब्रत राय सहारा की ज़मानत पर फैसला आज

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 14, 2015 11:44 am IST,  Updated : May 14, 2015 11:47 am IST

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में आज सुब्रत राय सहारा की ज़मानत पर सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई के दौरान सहारा समूह ने आश्वासन दिया था कि रिहाई के लिए जरूरी बैंक गारंटी का इंतजाम बुधवार तक

सुब्रत राय सहारा की...- India TV Hindi
सुब्रत राय सहारा की ज़मानत पर फैसला आज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में आज सुब्रत राय सहारा की ज़मानत पर सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई के दौरान सहारा समूह ने आश्वासन दिया था कि रिहाई के लिए जरूरी बैंक गारंटी का इंतजाम बुधवार तक कर दिया जाएगा।

सेबी यदि सहारा समूह की तरफ से मुहैया कराई गई बैंक गारंटी की पुष्टि करता है और सुब्रत राय की रिहाई पर आपत्ति नहीं जताता है तो सुब्रत राय की रिहाई का रास्ता खुल सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत राय की ज़मानत के लिए 10 हजार करोड़ रूपये सेबी के पास जमा कराने की शर्त रखी है। इसमें से आधी रकम नकद जमा करानी है और आधी रकम की बैंक गारंटी देनी है।

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय निवेशकों के 24 हजार करोड़ रुपये न चुकाने के मामले में सुब्रत राय सहारा 4 मार्च 2014 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

सहारा की ओर से निवेशकों की रकम लौटाने के कई प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत