1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुप्रीम कोर्ट में याकूब मेमन की याचिका पर सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट में याकूब मेमन की याचिका पर सुनवाई आज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 27, 2015 11:17 am IST,  Updated : Jul 27, 2015 12:07 pm IST

नई दिल्ली: 1993 बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की दया याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। आज तय हो जाएगा कि मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब को फांसी पर रोक लगायी

आज सुप्रीम कोर्ट...- India TV Hindi
आज सुप्रीम कोर्ट करेगा याकूब मेमन की किस्मत का फैसला!

नई दिल्ली: 1993 बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की दया याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। आज तय हो जाएगा कि मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब को फांसी पर रोक लगायी जाए या नहीं। फैसले से पहले 300 से ज्यादा लोगों ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर फांसी पर रोक लगाने की मांग की। वहीं बीजेपी सांसद किरीट सोमैया आज लोकसभा में भी याकूब मेमन का मामला उठा सकते हैं।

इस बीच करीब तीन सौ हस्तियों ने राष्ट्रपति को पंद्रह पेज की एक चिट्ठी भेजी है जिसमें फांसी की सजा माफ करने की अपील की गयी है।

याकूब की फांसी पर छिड़ी बहस:

याकूब की फांसी की सज़ा को लेकर कोर्ट के बाहर भी एक बहस छिड़ गई है। याकूब की फांसी की सज़ा को माफ़ करने के लिए 300 लोगों ने राष्ट्रपति को 15 पन्नों की एक पिटीशन भेजी है। राष्ट्रपति को पिटीशन लिखने वालों में नेता, अभिनेता, वकील, रिटायर्ड जज और समाजसेवी शामिल हैं। चिट्ठी में कांग्रेस सांसद मणिशंकर अय्यर, सीपीएम सांसद वृंदा करात, सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी और सीनियर वकील राम जेठमलानी के दस्तखत हैं। इनके अलावा फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट और अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी दस्तख़त किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत