1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Budget 2018: वित्त मंत्री जेटली के बजट पर ऐसा रहा सुरेश प्रभु का रिएक्शन, जानिए क्या कहा

Budget 2018: वित्त मंत्री जेटली के बजट पर ऐसा रहा सुरेश प्रभु का रिएक्शन, जानिए क्या कहा

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 01, 2018 02:05 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 07:07 pm IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को पेश किए गए देश के बजट में कृषि से लेकर उद्योगों तक और रेल से लेकर रोजगार तक कई बड़े ऐलान किए...

suresh prabhu- India TV Hindi
suresh prabhu

नई दिल्ली: केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने आज पेश हुए आम बजट को नए भारत की दिशा में बढाने वाला बजट करार दिया और कहा इसमें सभी वर्गों की चिंताओं का ध्यान रखा गया है। संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से प्रभु ने कहा, ‘‘यह बेहतरीन बजट है। इसमें सभी वर्ग की चिंताओं का ध्यान रखा गया है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जिस नए भारत की संकल्पना की है, इस बजट में उसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रावधान किए गए हैं। यह नए भारत की दिशा में ले जाने वाला बजट है। उन्होंने कहा, " इस बजट में किसानों, मजदूरों, छोटे निवेशकों और कारोबारियों सभी का खयाल रखा गया है।" आयकर सीमा में छूट नहीं दिए जाने और मध्य वर्ग के ध्यान से जुड़े सवाल पर प्रभु ने कहा, "इस बजट से सभी को फायदा होगा। मध्य वर्ग को इससे बहुत फायदा होने वाला है।"

गौरतलब है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को पेश किए गए देश के बजट में कृषि से लेकर उद्योगों तक और रेल से लेकर रोजगार तक कई बड़े ऐलान किए। बजट पेश करते हुए उन्होंने अपनी सरकार द्वारा लाए गए आर्थिक सुधारों की भी चर्चा की।

हालांकि इनकम टैक्स में राहत की उम्मीद पाले नौकरीपेशा और मध्य वर्ग के लोगों को इस बजट से कुछ खास नहीं मिल पाया। फिर भी इस बजट ने किसानों और उद्योगों को काफी राहत दी है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत