1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार का मर्डर केस सुलझा, पंजाब पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तारी

क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार का मर्डर केस सुलझा, पंजाब पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2020 12:55 pm IST,  Updated : Sep 16, 2020 12:55 pm IST

पंजाब में क्रिकेटर सुरैश रैना के रिश्तेदारों की हत्या का मामला अब सुलझ गया है। इस मामले में पंजाब पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Suresh Raina and Captain Amrinder Singh- India TV Hindi
Suresh Raina and Captain Amrinder Singh Image Source : BCCI/PTI

पंजाब में क्रिकेटर सुरैश रैना के रिश्तेदारों की हत्या का मामला अब सुलझ गया है। इस मामले में पंजाब पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को यह केस सॉल्व होने की घो​षणा की। बता दें कि 19 अगस्त को पंजाब के पठानकोट जिले में एक हमले में सुरैश रैना के अंकल और उनके बेटे की मौत हो गई थी, तीन लोग जख्मी हो गए थे।  

पंजाब पुलिस के अनुसार पठानकोट जिले के शाहपुरकांडी थाना क्षेत्र के गांव थरयाल में सुरैश रैना के रिश्तेदार रहते हैं। 19 अगस्त की रात लूट के इरादे से आए डकैतों ने रैना के अंकल के परिवार पर जानलेवा कर दिया। इस हमले में रैना के अंकल अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। अशोक कुमार पेशे से एक ठेकेदार थे। इस हमले में अशोक कुमार के बेटे कौशल कुमार ने 31 अगस्त को अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिवार की एक महिला आशा रानी की हालत अब भी गंभीर है। जबकि हमले में घायल दो अन्य लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।  

घटना के बाद सुरेश रैना ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस मामले की शिकायत की थी। मुख्यमी के आदेश के बाद इस मामले में एसआईटी का गठन किया था। वरिष्ठ अधिकारियों की एसआईटी ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो करीब 100 लोगों से पूछताछ की गई। 

पुलिस ने बताया कि 15 सितंबर को एसआईटी को जानकारी मिली कि वारदात के बाद अगली सुबह इलाके में जो तीन संदिग्ध देखे गए थे वो पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में रह रहे हैं। इसके बाद वहां रेड की गई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीजीपी के मुताबिक, आरोपियों के पास मृतक अशोक कुमार की एक सोने की अंगूठी, एक महिला की रिंग, एक महिला की गोल्ड चेन और 1530 रुपये बरामद किए गए हैं। तीनों ही आरोपी राजस्थान के झुंझुनू जिले के रहने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत