1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुशांत सिंह राजपूत के आखिरी कुछ घंटों की पूरी कहानी!

सुशांत सिंह राजपूत के आखिरी कुछ घंटों की पूरी कहानी!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2020 10:47 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 10:59 am IST

सुबह 9:30 बजे सुशांत ने अनार का जूस लिया और अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया। 10:30 बजे कुक ने सुशांत से दोपहर के लंच के लिए क्या खाने के बारे में पुछने की लिए दरवाजा खटखटाया तो उन्होने नहीं खोला।

Sushant - India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत के आखिरी कुछ घंटों की पूरी कहानी! Image Source : INDIA TV/PTI

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 34 वर्ष के थे। बड़े पर्दे पर राजपूत की आखिरी फिल्म नितेश तिवारी निर्देशित ‘‘छिछोरे’’ थी। पश्चिमी क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उन्होंने (अभिनेता) बांद्रा स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। वह आज फंदे से लटके मिले। हम जांच कर रहे हैं।’’ 

आइए आपको बतातें हैं पूरा घटनाक्रम

सुबह 9:30 बजे सुशांत ने अनार का जूस लिया और अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया। 10:30 बजे कुक ने सुशांत से दोपहर के लंच के लिए क्या खाने के बारे में पुछने की लिए दरवाजा खटखटाया तो उन्होने नहीं खोला। कुक दोबारा 12 बजे के करीब सुशांत के पास लंच के बारे में पूछने के लिए गया। इस बारे भी सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद उन्होंने सुशांत को फोन लगाया, लेकिन फिर भी कोई जवाब नहीं दिया। जिलेक बाद कुक समेत दो अन्य व्यक्ति, जिसमे एक सर्वेंट है वो घबरा गए। 

सवा 12 बजे  सुशांत की बहन को फोन किया गया। सुशांत की बहन गोरेगांव में रहती है। इस जानकारी के बाद वह करीब 40 मिनट में बांद्रा पहुंच गईं। उन्होंने भी सुशांत को काफी आवाज लगाई फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद 1:15 बजे चाबी वाले को फोन किया गया लॉक नहीं खुला तो चाबी वाले ने लॉक को तोड़ दिया और जब अंदर यह लोग दाखिल हुए तो सुशांत का शरीर एक हरे रंग के कुर्ते से लटक रहा था। इसके तुरंत बाद चाकू से कुर्ते के एक हिस्से को काटकर सुशांत को नीचे उतारा गया। डॉक्टर को फोन किया गया और पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत