नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के ट्वीट से सोमवार को भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किये जाने की अटकलें शुरू हो गयीं थीं जो बाद में गलत साबित हुईं। सुषमा स्वराज ने इस तरह की खबरों को ट्वीट कर खारिज कर दिया, वहीं हर्षवर्धन ने भी अपने ट्वीट को एक घंटे के भीतर हटा लिया। हर्षवर्धन ने पहले ट्वीट कर सुषमा स्वराज को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाये जाने पर बधाई दी थी। लेकिन बाद में उसे हटा दिया था।
Related Stories
हर्षवर्धन के ट्वीट केके करीब एक घंटे बाद ही सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के तौर नियुक्ति की खबर को गलत बता दिया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा ‘‘आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर मेरी नियुक्ति की खबरें सच नहीं हैं।’’ गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने भी इन खबरों को खारिज कर दिया।