श्रीनगर: आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक संदिग्ध कार्यकर्ता को पुलवामा जिले में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि कल रात पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में बरगाम गांव से अश्फाक अहमद भट को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि भट लश्कर के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा था। उसके कब्जे से एक पिस्तौल और कुछ गोलाबारूद बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि एक दूसरी घटना में कुपवाड़ा जिले के हंडवारा इलाके में दोहामा गांव के स्थानीय निवासियों को कल शाम एक बगीचे में एक सक्रिय हैंड ग्रेनेड मिला।
उन्होंने बताया कि एक बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर भेजा गया और बिना किसी नुकसान के घटनास्थल पर बम को निष्कि्रय कर दिया गया।