1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकी बताकर गिरफ्तार किए गए इंतजार अली जमानत पर रिहा

आतंकी बताकर गिरफ्तार किए गए इंतजार अली जमानत पर रिहा

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 17, 2015 10:58 am IST,  Updated : Oct 17, 2015 11:54 am IST

रांची: इस साल 20 अगस्त को 'आतंकी' बताकर बर्धमान-हटिया ट्रेन से गिरफ्तार किए गए इंतजार अली को सुबूतों के अभाव में जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया, जिसके बाद अली ने मीडिया को

आतंकी बताकर गिरफ्तार...- India TV Hindi
आतंकी बताकर गिरफ्तार किए गए इंतजार अली जमानत पर रिहा

रांची: इस साल 20 अगस्त को 'आतंकी' बताकर बर्धमान-हटिया ट्रेन से गिरफ्तार किए गए इंतजार अली को सुबूतों के अभाव में जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया, जिसके बाद अली ने मीडिया को बताया कि उसे जानबूझ कर किसी की साजिश के तहत फंसाया गया था।

रांची के न्यायायुक्त की अदालत से गुरुवार को जमानत पाने के बाद इंतजार अली को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से रिहा करने के आदेश रेलवे दंडाधिकारी ने दिए और देर शाम वह जेल से रिहा हो गया।

पुलिस ने कथित तौर पर सैन्य खुफिया तंत्र की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 20 और 21 अगस्त की दरमियानी रात को इंतजार अली को रांची के पास कीता स्टेशन से बर्धमान-हटिया ट्रेन से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से एक काले बैग की बरामदगी दिखायी थी, जिसमें आरडीएक्स जैसे विस्फोटक, डेटोनेटर और दूसरी राष्ट्र विरोधी सामग्री होने की बात कही गई थी।

जेल से बाहर निकलने पर इंतजार अली ने साफ कहा कि वह जिस ट्रेन में सफर कर रहा था, उसमें कुछ लोग कीता स्टेशन पर चढ़े और उन्होंने उसके सामने की बर्थ पर एक बैग रख दिया और कहा कि जो चाहिए था वह मिल गया है। इसके बाद उन्होंने कॉलर से घसीटते हुए उसे ट्रेन से आतंकी बताकर उतार लिया था, जबकि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

अली ने बताया कि वह पेशे से डॉक्टर है और बर्धमान में एक मेडिकल कैंप से वापस लौट रहा था। इस बात के सारे सबूत दिखाने के बाद भी पुलिस वालों को उस पर कोई दया नहीं आई और उस पर तमाम राष्ट्र-द्रोही धाराएं लगाकर उसे जेल में बंद कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत