1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दुनिया के ऐतिहासिक स्थलों में तीसरे पायदान पर है ताजमहल

दुनिया के ऐतिहासिक स्थलों में तीसरे पायदान पर है ताजमहल

 Written By: Agency
 Published : Jun 05, 2015 01:02 pm IST,  Updated : Jun 05, 2015 01:04 pm IST

नई दिल्ली: विश्व की सबसे बड़ी यात्रा वेबसाइटों में से एक ट्रिपऐडवाइजर ने आज दुनिया के सबसे ऐतिहासिक स्थलों की एक सूची जारी की जिसमें आगरा का ताजमहल तीसरे पायदान पर है। वहीं कंबोडिया का

दुनिया के ऐतिहासिक...- India TV Hindi
दुनिया के ऐतिहासिक स्थलों में तीसरे पायदान पर है ताजमहल

नई दिल्ली: विश्व की सबसे बड़ी यात्रा वेबसाइटों में से एक ट्रिपऐडवाइजर ने आज दुनिया के सबसे ऐतिहासिक स्थलों की एक सूची जारी की जिसमें आगरा का ताजमहल तीसरे पायदान पर है। वहीं कंबोडिया का अंगकोर वाट पहले और पेरू का माचू पिछु दूसरे पायदान पर है।

सूची में शीर्ष 10 ऐतिहासिक स्थलों में संयुक्त अरब अमीरात का शेख जायद ग्रैंड मस्क सेंटर चौथे पायदान पर, जबकि बार्सिलोना का बेसिलिका आफ सागरादाफैमिलिया पांचवे पायदान पर है। वहीं इटली के वेटिकन सिटी स्थित सेंट पीटर्स बेसिलिका को छठे, इटली के ही मिलान कैथड्रल को सातवें और कैलिफोर्निया के अल्काट्राज को आठवें पायदान पर रखा गया है।

 
ट्रिपऐडवाइजर की भारतीय सूची में ताजमहल को भारत के सबसे पसंदीदा स्थान का खिताब मिला है, जबकि जयपुर का अंबेर किला दूसरे, पंजाब का स्वर्ण मंदिर तीसरे, जोधपुर का मेहरानगढ़ किला चौथे और नई दिल्ली का स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर पांचवे पायदान पर है।
 
ट्रिपऐडवाइजर इंडिया के कंट्री मैनेजर निखिल गंजू ने कहा, ‘‘ यह देखकर अच्छा लगा कि भारत के कुछ चर्चित स्थानों को दुनियाभर में पहचान मिली है। भारत ने पूरी दुनिया में इन वास्तु चमत्कारों से भारतीय संस्कृति व परंपरा का अनुभव कराया है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत