1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु के एक और मंत्री का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, अब तक तीन हो चुके हैं संक्रमित

तमिलनाडु के एक और मंत्री का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, अब तक तीन हो चुके हैं संक्रमित

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2020 07:35 am IST,  Updated : Jul 11, 2020 07:35 am IST

तमिलनाडु के सहकारिता मंत्री एवं अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता सेल्लूर के राजू कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं। यह जानकारी सरकार ने शुक्रवार को दी।

तमिलनाडु के सहकारिता मंत्री एवं अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता सेल्लूर के राजू कोविड-19 से संक्रमित पाये- India TV Hindi
तमिलनाडु के सहकारिता मंत्री एवं अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता सेल्लूर के राजू कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं। Image Source : FACEBOOK

चेन्नई: तमिलनाडु के सहकारिता मंत्री एवं अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता सेल्लूर के राजू कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं। यह जानकारी सरकार ने शुक्रवार को दी। राजू संक्रमित पाये गए तीसरे मंत्री हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं अन्नाद्रमुक सह-संयोजक के पलानीस्वामी ने राजू और उनकी पत्नी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 

राजू की पत्नी भी कोविड-19 से संक्रमित पायी गई हैं। पलानीस्वामी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि जब उन्हें यह पता चला कि राजू और उनकी पत्नी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है तो उन्होंने राजू से फोन पर बात की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

उप मुख्यमंत्री एवं अन्नाद्रमुक संयोजक ओ पनीरसेल्वम ने कहा कि वह राजू के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। पनीरसेल्वम ने साथ ही लोगों से अपील की कि वे अत्यंत सावधानी बरतें। द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा कि उन्होंने भी राजू से बात की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

उच्च शिक्षा मंत्री के पी अनबलगन और ऊर्जा मंत्री पी तंगमणि हाल में संक्रमित पाये गए थे और उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत