1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु में एक दिन में कोरोना वयारस के करीब 2,000 मामले

तमिलनाडु में एक दिन में कोरोना वयारस के करीब 2,000 मामले

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2020 08:13 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 08:13 pm IST

तमिलनाडु में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा 1,927 नए मामले बुधवार को सामने आए हैं जबकि 19 लोगों की मौत हो गई।

तमिलनाडु में एक दिन में कोरोना वयारस के करीब 2,000 मामले- India TV Hindi
तमिलनाडु में एक दिन में कोरोना वयारस के करीब 2,000 मामले Image Source : PTI/FILE

चेन्नई: तमिलनाडु में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा 1,927 नए मामले बुधवार को सामने आए हैं जबकि 19 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36,841 हो गई और मृतकों की संख्या 326 हो गई। सरकार ने बताया कि 17,675 नमूनों की जांच हुई। 

अब तक कुल 6,38, 846 नमूनों की जांच हो चुकी है। नए मामलों में से 1,392 चेन्नई से है और शहर में संक्रमितों की संख्या 25,937 तक पहुंच गई। राज्य में लगातार चौथे दिन 1,500 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 36,841 हो गई है। 17,179 लोगों का उपचार चल रहा है। मृतकों में 38 साल का एक व्यक्ति भी है। वह उन 15 लोगों में शामिल हैं जो पहले से ही अन्य बीमारियों के शिकार थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।