1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रैपिड टेस्ट किट जांच में फेल, तमिलनाडु सरकार 24 हजार किटें करेगी चीन को वापस

रैपिड टेस्ट किट जांच में फेल, तमिलनाडु सरकार 24 हजार किटें करेगी चीन को वापस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 28, 2020 07:01 am IST,  Updated : Apr 28, 2020 07:01 am IST

तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को कोविड-19 की जांच के लिए चीन से आयात की गई 24 हजार त्वरित जांच किट वापस करने की घोषणा की।

Coronavirus Rapid Test Kit- India TV Hindi
Coronavirus Rapid Test Kit Image Source : AP

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को कोविड-19 की जांच के लिए चीन से आयात की गई 24 हजार त्वरित जांच किट वापस करने की घोषणा की। राज्य सरकार ने यह घोषणा आईसीएमआर द्वारा राज्यों से दो कंपनियों के त्वरित एंडीबॉडी किट से जांच रोकने और ये किट वापस करने की जानकारी देने के कुछ घंटों बाद की। उल्लेखनीय है कि इन किट की कीमत को लेकर तमिलनाडु सरकार और विपक्षी पार्टी द्रमुक में खींचतान चल रही है। द्रमुक ने किट खरीद में पारदर्शिता की मांग की है जबकि सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक का कहना है कि केंद्र द्वारा तय कीमतों पर किट की खरीददारी की गई। 

इससे पहले भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि उसने ग्वांगझू वोडफो बायोटेक और झुहई लिवसन डायग्नोस्टिक के किट की जांच की जिसमें पूर्व में किए गए दावे के विपरीत नतीजों में भारी अंतर आया। तमिलनाडु ,के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर ने कहा, ‘‘ आईसीएमआर के ऑर्डर के अनुरूप तमिलनाडु को मिले सभी 24 हजार किट को लौटाया जा रहा है।’’ 

उन्होंने कहा कि इस पर राज्य सरकार ने कोई खर्च नहीं किया था। भास्कर ने साथ ही कहा कि आईसीएमआर के निर्देशों के अनुसार बाकी सभी ऑर्डर भी रद्द कर दिए गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत