1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कल से दिल्ली में नहीं चलेंगी डीजल टैक्सियां

कल से दिल्ली में नहीं चलेंगी डीजल टैक्सियां

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 30, 2016 01:15 pm IST,  Updated : Apr 30, 2016 01:15 pm IST

ग्रीन सैस बढ़ाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने टैक्सी कंपनियों की उस अपील को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने डीजल कारों को सीएनजी में बदलने के लिए और समय की मांग की थी।

taxi- India TV Hindi
taxi

नई दिल्ली: ग्रीन सैस बढ़ाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने टैक्सी कंपनियों की उस अपील को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने डीजल कारों को सीएनजी में बदलने के लिए और समय की मांग की थी। शनिवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट में कहा गया कि फिलहाल ऐसी कोई तकनीक नहीं है जिससे कि डीजल से चलने वाली टैक्सी को सीएजी वाहन में तब्दील कर दिया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब दिल्ली में डीजल से चलने वाली टैक्सियां बंद हो जाएंगी। कोर्ट ने टैक्सी कंपनियों की इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि आपको समय दिया गया और आपको उसी समय के भीतर यह सोचना चाहिए था। कोर्ट ने कहा कि अब आपको दूसरे विकल्प तलाशने होंगे।

हालांकि, इस मामले में कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को डीजल के वाहनों को खरीदने की अनुमति दी है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को 2000 सीसी या इससे ज्यादा के 190 डीजल वाहनों पर ग्रीन सेस लगाकर खरीदने की अनुमति दी है।

साथ ही कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड को भी डीजल से चलने वाले टैंकरों को खरीदने की अनुमति दी है। साथ ही दिल्ली जल बोर्ड को ग्रीन सेस से भी छूट दी गई है। हालांकि इन्हें ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के पास दर्ज कराना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत