1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: चायवाले ने शुरू की फ्री WiFi की सुविधा

VIDEO: चायवाले ने शुरू की फ्री WiFi की सुविधा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 09, 2015 10:48 am IST,  Updated : Jul 09, 2015 10:51 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया स्पीच से प्रभावित होकर वड़ोदरा के एक चायवाले ने अनोखा कदम उठाया है। 35 साल से चाय की दुकान चला रहे संजय बागुल ने अपने ग्राहकों को

VIDEO: चायवाले ने शुरू की...- India TV Hindi
VIDEO: चायवाले ने शुरू की फ्री WiFi की सुविधा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया स्पीच से प्रभावित होकर वड़ोदरा के एक चायवाले ने अनोखा कदम उठाया है। 35 साल से चाय की दुकान चला रहे संजय बागुल ने अपने ग्राहकों को फ्री WiFi की सुविधा दी है।

इसके लिए संजय ने स्लोगन भी दिया है- 'आप, चाय और WiFi' । ग्राहकों के अलावा दूसरे लोग भी संजय की दुकान पर फ्री WiFi का फायदा उठा सकते हैं।  

फ्री WiFi की सुविधा देने के बाद संजय की दुकान पर चाय पीने वालों की तादाद भी बढ़ गई है क्योंकि यहां चाय पर चर्चा के साथ ही मोबाइल पर चैटिंग भी हो सकती है।

अब तक सिर्फ बड़े मॉल,एयरपोर्ट या फिर रेलवे स्टेशन पर फ्री WiFi की सुविधा मिलती थी लेकिन संजय बागुल ने दुकान पर आने वाले ग्राहकों के लिए फ्री WiFi देकर डिजिटल इंडिया की पहल को एक कदम आगे बढ़ाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत