1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेटी से प्यार के शक में लेडी टीचर ने की छात्र की हत्या

बेटी से प्यार के शक में लेडी टीचर ने की छात्र की हत्या

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 11, 2016 10:33 am IST,  Updated : Feb 11, 2016 10:56 am IST

एक हाई प्रोफाइल प्राइवेट स्कूल और इस स्कूल की एक लेडी टीचर ने बारह साल के एक छात्र की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उस लड़के की लेडी टीचर की बेटी से दोस्ती थी।

ranchi- India TV Hindi
ranchi

रांची: एक हाई प्रोफाइल प्राइवेट स्कूल की एक लेडी टीचर ने बारह साल के एक छात्र की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उस लड़के की लेडी टीचर की बेटी से दोस्ती थी। मामला झारखंड की राजधानी रांची की है जहां के सफायर इंटनेशनल स्कूल के छात्र विनय की मौत के राज से पुलिस ने जब पर्दा उठाया तो सब हैरान रह गए। लेडी टीचर ने अपने बेटे के साथ मिलकर बारह साल के बच्चे की हत्या की और इस साजिश में लेडी टीचर के पति ने भी साथ दिया।

सातवीं कक्षा के एक छात्र की हत्या के मामले में स्कूल शिक्षिका, उसके पति व दो बच्चों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि मध्य प्रदेश की निवासी आरोपी शिक्षिका नाजिया हुसैन अपनी बेटी से विनय कुमार की दोस्ती से नाराज थी। पुलिस के मुताबिक, "नाजिया अपनी 11 वर्षीया बेटी के साथ विनय की दोस्ती से नाराज थी। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले उनके बेटे ने विनय को गुरुवार रात यह कहकर घर बुलाया कि उसकी मां ने उसके लिए कुछ विशेष खाना बनाया है। जब विनय उसके घर पहुंचा, तो शिक्षिका के बेटे ने अपनी बहन के साथ उसकी दोस्ती के मुद्दे को उठाया। गरमागरम बहस के बाद नाजिया के बेटे ने विनय की निर्ममता से पिटाई कर दी।"

विनय को मारने के लिए महिला शिक्षिका ने इमारत की पहली मंजिल से विनय को नीचे फेंकने में अपने बेटे की मदद की। उसने रांची से बाहर रह रहे अपने पति को भी घटना की जानकारी दी। विनय का शव यहां सफायर इंटरनेशनल स्कूल के टीचर्स हॉस्टल के पास पाया गया था। पुलिस ने कहा कि लड़के के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था और निर्ममता से पिटाई के कारण उसका लीवर भी क्षतिग्रस्त हो गया था।

विनय के पिता ने अपने बेटे से रविवार 31 जनवरी को आखिरी बार बात की थी। फोन पर हुई इस बातचीत में विनय एनुअल डे फंक्शन में घरवालों को आने की गुजारिश कर रहा था। वो चाहता था कि फंक्शन में उनके माता-पिता सबसे आगे की पंक्ति में बैठकर उसका प्रोग्राम देखें लेकिन इस बातचीत के चौथे दिन विनय की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत