1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में शिक्षकों को Covid-19 ड्यूटी छोड़ किसी अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाया जाएगा

राजस्थान में शिक्षकों को Covid-19 ड्यूटी छोड़ किसी अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाया जाएगा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 05, 2020 10:47 pm IST,  Updated : Jun 05, 2020 10:47 pm IST

राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर कोरोना वायरस संक्रमण के सम्बन्ध में जारी राजकीय निर्देशों के अलावा किसी गैर शैक्षिक कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी अभी नहीं लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

Govind Singh Dotasara- India TV Hindi
Govind Singh Dotasara Image Source : FILE PHOTO

जयपुर: राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर कोरोना वायरस संक्रमण के सम्बन्ध में जारी राजकीय निर्देशों के अलावा किसी गैर शैक्षिक कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी अभी नहीं लगाने के निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की पहल पर यह कदम उठाया गया है।

सरकारी बयान के अनुसार डोटासरा के समक्ष राज्य के कतिपय स्थानों पर शिक्षकों की गैर शैक्षिक कार्यों में ड्यूटी लगाए जाने के प्रकरण आए थे। डोटासरा ने इस पर संज्ञान लिया और शिक्षकों की जिलाधिकारियों व जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर जारी होने वाले आदेशों, शिक्षकों की कोरोना योद्धा के अलावा अन्य शैक्षिक कार्यों में ड्यूटी नहीं लगाए जाने के लिए निर्देश जारी करने का आग्रह मुख्य सचिव डी. बी. गुप्ता से किया। गुप्ता ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

इसके अनुसार शिक्षकों की ड्यूटी कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के संबंध में जारी राजकीय निदेर्शों के अतिरिक्त अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगायी जाए। उन्होंने इन आदेशों की कठोरता से पालना करने के भी निर्देश दिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत