1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना बाढ़: विधायक जी गए थे दर्द बांटने, होने लगी चप्पलों की बारिश

तेलंगाना बाढ़: विधायक जी गए थे दर्द बांटने, होने लगी चप्पलों की बारिश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2020 10:03 am IST,  Updated : Oct 16, 2020 10:03 am IST

तेलंगाना में बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने निकले टीआरएस के विधायक पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने विधायक पर चप्पल फेंके और धक्कामुक्की करने की कोशिश की।

Telangana, MLA, Locals hurled slippers- India TV Hindi
तेलंगाना बाढ़: विधायक जी गए थे दर्द बांटने, होने लगी चप्पलों की बारिश Image Source : ANI/TWITTER

हैदराबाद: तेलंगाना में बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने निकले टीआरएस के विधायक पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने विधायक पर चप्पल फेंके और धक्कामुक्की करने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक इब्राहिमपटनम के विधायक मनकीरेड्डी किशन रेड्डी और अन्य टीआरएस कार्यकर्ता मेडिपल्ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए निकले थे। लेकिन इन्हें लोगों की घोर नाराजगी का सामना करना पड़ा। लोगों ने विधायक पर चप्पलों की बारिश शुरू कर दी। चारों तरफ से हो चप्पलों की बारिश के बीच विधायक जी फंस गए। इतना ही नहीं विधायक के काफिले की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत