1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना में Coronavirus संक्रमण के 1,921 नए मामले, नौ लोगों की मौत

तेलंगाना में Coronavirus संक्रमण के 1,921 नए मामले, नौ लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 14, 2020 02:40 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 02:40 pm IST

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,921 नए मरीज सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 88,396 हो गई। शुक्रवार को एक सरकारी बुलेटिन में 13 अगस्त रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए बताया गया कि नौ और लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 674 हो गई।

Telangana reports 1,921 new COVID-19 cases, nine deaths- India TV Hindi
Telangana reports 1,921 new COVID-19 cases, nine deaths Image Source : PTI

हैदरबाद: तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,921 नए मरीज सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 88,396 हो गई। शुक्रवार को एक सरकारी बुलेटिन में 13 अगस्त रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए बताया गया कि नौ और लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 674 हो गई। राज्य में कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित ग्रेटर हैदरबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के नए मामलों में कमी हो रही है। यहां 356 नए मरीज सामने आए हैं।

Related Stories

जीएचएमसी के बाद मेडचल-मल्काजगिरि में 168, रंगारेड्डी में 134 और संगारेड्डी में 90 मामले सामने आए हैं। नारायणपेट में छह मामले सामने आए हैं और इस जिले को छोड़कर बाकी सभी 32 जिलों में दहाई में नए मामले सामने आए हैं। बुलेटिन के अनुसार राज्य में मृत्यु दर 0.76 फीसदी है। 

इस संक्रमण से अब तक 64,284 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 23,438 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में स्वस्थ होने की दर 72.72 फीसदी है जबकि देश में 70.76 फीसदी है। बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले मामले 84 फीसदी है। 13 अगस्त को राज्य में 22,406 नमूनों की जांच हुई जबकि अब तक 7,11,196 नमूनों की जांच हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत