1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सामने आए Coronavirus के रिकार्ड 1264 नये मामले, संक्रमण से 11 और मौत

राजस्थान में सामने आए Coronavirus के रिकार्ड 1264 नये मामले, संक्रमण से 11 और मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 14, 2020 07:41 am IST,  Updated : Aug 14, 2020 07:41 am IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बृहस्पतिवार को रिकार्ड 1264 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 57414 हो गयी जिनमें से 14762 रोगी उपचाराधीन हैं।

COVID-19: 11 more deaths, 1264 fresh cases in Rajasthan- India TV Hindi
COVID-19: 11 more deaths, 1264 fresh cases in Rajasthan Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बृहस्पतिवार को रिकार्ड 1264 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 57414 हो गयी जिनमें से 14762 रोगी उपचाराधीन हैं। वहीं कोविड-19 से 11 और लोगों की मौत हुईं जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 833 हो गई है।

Related Stories

एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में 11 और संक्रमितों को मौत हुई जिनमें भरतपुर, जयपुर में तीन-तीन, गंगानगर, उदयपुर में दो-दो, बीकानेर में एक और संक्रमित की मौत हुई है। 

उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 223 हो गयी है। वहीं बीते चौबीस घंटे में सामने आए नये मामलों में कोटा में 200, जयपुर में 157, जोधपुर में 133, सीकर में 91, अजमेर में 80, बीकानेर में 78, अलवर में 73, भीलवाड़ा में 59, उदयपुर में 53, भरतपुर में 50, चित्तौड़गढ़ में 40, पाली में 34, बाड़मेर में 32 मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा गंगानगर में 25, झालावाड़ में 23, हनुमानगढ़, करौली में 21—21, राजसमंद में 20,धौलपुर में 19, जालौर में 14, चूरू में 12, बांरा में 9, नागौर में 8, दौसा में 7, प्रतापगढ में 4, सवाईमाधोपुर में एक नया मामला आया है। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।