1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. COVID-19: राजस्थान में 11 और लोगों की मौत, 1264 नए मामले सामने आए

COVID-19: राजस्थान में 11 और लोगों की मौत, 1264 नए मामले सामने आए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2020 03:32 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 11:46 pm IST

राजस्थान में 11 और लोगों की मौत के साथ ही कोरोना वायरस से मरनेवालों का आंकड़ा बढ़कर 833 हो गया है जबकि रिकार्ड 1264 नये मामले सामने आए हैं।

COVID-19: राजस्थान में 11 और लोगों की मौत, 608 नए मामले सामने आए- India TV Hindi
COVID-19: राजस्थान में 11 और लोगों की मौत, 608 नए मामले सामने आए Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में 11 और लोगों की मौत के साथ ही कोरोना वायरस से मरनेवालों का आंकड़ा बढ़कर 833 हो गया है जबकि रिकार्ड 1264 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 57414 हो गयी जिनमें से 14762 रोगी उपचाराधीन हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में 11 और संक्रमितों को मौत हुई जिनमें भरतपुर, जयपुर में तीन-तीन, गंगानगर, उदयपुर में दो-दो, बीकानेर में एक और संक्रमित की मौत हुई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 223 हो गयी है।

वहीं बीते चौबीस घंटे में सामने आए नये मामलों में कोटा में 200, जयपुर में 157, जोधपुर में 133, सीकर में 91, अजमेर में 80, बीकानेर में 78, अलवर में 73, भीलवाड़ा में 59, उदयपुर में 53, भरतपुर में 50, चित्तौड़गढ़ में 40, पाली में 34, बाड़मेर में 32, गंगानगर में 25, झालावाड़ में 23, हनुमानगढ़, करौली में 21—21, राजसमंद में 20,धौलपुर में 19, जालौर में 14, चूरू में 12, बांरा में 9, नागौर में 8, दौसा में 7, प्रतापगढ में 4, सवाईमाधोपुर में एक नया मामला आया है। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।