1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP नेता दिलीप घोष बोले- अस्पताल संस्कृति से अधिक आवश्यक है मंदिर संस्कृति

BJP नेता दिलीप घोष बोले- अस्पताल संस्कृति से अधिक आवश्यक है मंदिर संस्कृति

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 08, 2020 07:53 am IST,  Updated : Aug 08, 2020 07:53 am IST

पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन का विरोध करने वालों पर शुक्रवार को निशाना साधा...

Dilip Ghosh- India TV Hindi
Dilip Ghosh Image Source : FILE PHOTO

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन का विरोध करने वालों पर शुक्रवार को निशाना साधा और कहा कि वहां अस्पताल के निर्माण की वकालत करने वालों में समझ की कमी है कि ''अस्पताल संस्कृति से अधिक मंदिर की संस्कृति की आवश्यकता है।''

उन्होंने कहा कि जो लोग अयोध्या में अस्पताल के पक्ष में बोल रहे हैं, वे खुद ही जनता को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रहे हैं। हालांकि, घोष ने किसी पार्टी अथवा व्यक्ति का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने धर्म के बारे में बोलने से डरते हैं, वे राम मंदिर निर्माण के खिलाफ बोल रहे हैं लेकिन जो लोग अपनी आस्था पर गर्व करते हैं और भगवान राम की पूजा करते हैं, वे इसका समर्थन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग मंदिर के बजाय अस्पताल की बात कर रहे हैं, वे लोगों को बरगला रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत