1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मथुरा में मंदिर के पुजारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मथुरा में मंदिर के पुजारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : May 05, 2015 12:09 pm IST,  Updated : May 05, 2015 12:14 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंदिर के पुजारी और एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि मामला पुरानी रंजिश का है। घटना के बाद से क्षेत्र

मथुरा में मंदिर के...- India TV Hindi
मथुरा में मंदिर के पुजारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंदिर के पुजारी और एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि मामला पुरानी रंजिश का है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। घटना सोमवार देर रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि के मगोरा थाना क्षेत्र के नगला गांव में मंदिर के पुजारी भगवानदास और गांव के ही रहने वाले मनोहर से आरोपी योगेश की पुरानी रंजिश थी। उसने बदला लेने के लिए सोमवार देर दोनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी, जब दोनों सो रहे थे।

पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक पुजारी की उम्र 52 थी और ग्रामीण मनोहर 45 साल का था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत