1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ये हैं दुनिया के सबसे शक्‍तिशाली सेनाओं वाले 10 देश

ये हैं दुनिया के सबसे शक्‍तिशाली सेनाओं वाले 10 देश

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 18, 2015 06:20 pm IST,  Updated : Mar 07, 2018 09:09 am IST

दुनिया का हर देश बाहरी आक्रमणों से बचने और अपनी देश की सुरक्षा के लिये सैन्य सख्याओं को बढाने और उन्हें मजबूती प्रदान करने के लिये उन पर अरबों रूपए खर्च करने लगी

Top-10-Armies- India TV Hindi
Top-10-Armies

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे ताकतवर 5 सेनाओं में भारतीय सेना भी शामिल हो गई है। चर्चित ग्लोबल फायरपावर सूची में उसे चौथा स्थान मिला है। इस लिस्ट में सैन्य संसाधन, प्राकृतिक संसाधन, उद्योग और भौगोलिक स्थिति और उपलब्ध मानव संसाधन प्रमुख हैं। दुनिया का हर देश बाहरी आक्रमणों से बचने और अपनी देश की सुरक्षा के लिये सैन्‍य सख्‍याओं को बढाने और उन्‍हें मजबूती प्रदान करने के लिये उन पर अरबों रूपए खर्च करने लगी है। दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं की सूची में सबसे पहला नाम अत्‍याधुनिक हथियारों से लैस और मजबूत सेना शक्‍ति वाले देश, अमेरिका का आता है। जहां तक ​​भारत का सवाल है यह किसी भी मामले में कितना भी पीछे क्‍यूं न हों, लेकिन जब बात शक्‍तिशाली सेनाओं की आती है, तो हमारा देश चीन के बाद चौथे नंबर पर आता है।

आइये हम आपको बताते हैं कि इस समय विश्‍व में सबसे ताकतवर और अत्‍याधुनिक सेनाएं किस देश के पास हैं।

Top-10-Armies
Top-10-Armies

1. अमेरिका

यूएस अपने डिफेंस फोर्स पर बाकी देशों की तुलना में दस गुना ज्‍यादा पैसे खर्च करता है। अपने अत्‍याधुनिक हथियारों के साथ-साथ 2,130 क्रूज मिसाइल, 450 बैलिस्टिक मिसाइल और 19 विमान वाहक हैं, जो हवा से हवा में वार करने में सक्षम हैं। अपने अत्‍याधुनिक हथियारों और मजबूत जहाजी बेड़े के कारण यह विश्‍व की सबसे शक्तिशाली नौसेना है।

Top-10-Armies
Top-10-Armies

2. रूस
हथियारों का दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक रूस है। इसके पास सबसे मजबूत टैंक फोर्स है, जो कि 15,500 की संख्‍या में है। इसके पास कुल सक्रिय सैन्‍य सख्‍य 760,000 है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत