1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ताज़िये के जुलूस के दौरान तनाव, पुलिस बल तैनात

ताज़िये के जुलूस के दौरान तनाव, पुलिस बल तैनात

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 13, 2016 12:38 pm IST,  Updated : Oct 13, 2016 12:38 pm IST

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में कल ताज़िये के जुलूस के दौरान तनाव की स्थिति पैदा हो गयी। गांव में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां

Tazia Procession- India TV Hindi
Tazia Procession

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में कल ताज़िये के जुलूस के दौरान तनाव की स्थिति पैदा हो गयी। गांव में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि करारी थाना क्षेत्र में कल रात ताजिया दफन करने को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया था। जिले के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

सूत्रों ने बताया कि रक्सवारा गांव में परसों प्रतिमा विसर्जन के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा कथित रूप से रास्ता रोक दिये जाने से आक्रोश पैदा हो गया था। हालांकि प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद रात में मूर्ति विसर्जन हुआ। सूत्रों ने बताया कि कल शाम उसी गांव में ताजिया दफन करने ले जाते समय परसों की घटना से नाराज समुदाय के लोगों ने भी रास्ते में पड़ रहे घरों के छप्परों को हटाने को लेकर विरोध किया। स्थिति बिगड़ते देखकर थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। 

पुलिस अधीक्षक वी.के. मिश्रा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। बहरहाल, एहतियात के तौर पर गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत