श्रीनगर: कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास तंगधार सेक्टर में आतंकवादियों के साथ रात भर चली गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया और 2 अन्य घायल हो गए।
सेना के एक अधिकारी ने यहां बताया कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में हमारा एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि ताया वन क्षेत्र में रागनी चौकी के समीप कल सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी।