1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर टेरर फंडिंग: NIA ने 36.5 करोड़ रुपये के पुराने नोट जब्त किए

कश्मीर टेरर फंडिंग: NIA ने 36.5 करोड़ रुपये के पुराने नोट जब्त किए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 07, 2017 09:14 pm IST,  Updated : Nov 07, 2017 09:32 pm IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को दावा किया कि कश्मीर में टेरर फंडिंग मामले की जांच के दौरान करीब 36.5 करोड़ रुपये की राशि वाले पुराने नोट (बंद हो चुके) जब्त किए गए हैं।

Terror funding- India TV Hindi
Terror funding

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को दावा किया कि कश्मीर में टेरर फंडिंग मामले की जांच के दौरान करीब 36.5 करोड़ रुपये की राशि वाले पुराने नोट (बंद हो चुके) जब्त किए गए हैं। एनआईए ने कहा, "हमने बंद हो चुकी मुद्रा को जब्त किया है। जिसका मूल्य 36,34,78,500 रुपये है। साथ ही जम्मू एवं कश्मीर में टेरर फंडिंग मामले के संबंध में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"

हालांकि, जब्त की गई राशि का विवरण और गिरफ्तारी की जानकारी तत्काल नहीं मिल पाई है। गिरफ्तार किए लोगों में अलगाववादी नेता और कश्मीरी व्यापारी भी शामिल हैं, जिनपर आतंकी गतिविधियों को वित्तीय मदद पहुंचाने का आरोप है। फिलहाल ये लोग तिहाड़ जेल में बंद हैं।

NIA का यह दावा विपक्ष द्वारा किए जा रहे दावे के बीच आया है। दरअसल विपक्ष ने दावा किया था कि आठ नवंबर, 2016 को 1,000 और 500 रुपये के नोटों (लगभग 86 प्रतिशत मुद्रा बाजार का हिस्सा थी) का प्रचलन बंद करने के फैसले ने आतंकवाद को रोकने और सीमा पार से इसके वित्तपोषण पर कोई प्रभाव नहीं डाला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत