1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान के साथ वार्ता में मुख्य मुद्दा होगा आतंकवाद: जावड़ेकर

पाकिस्तान के साथ वार्ता में मुख्य मुद्दा होगा आतंकवाद: जावड़ेकर

 Written By: IANS
 Published : Jan 02, 2016 05:14 pm IST,  Updated : Jan 02, 2016 05:16 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ प्रस्तावित वार्ता में आतंकवाद प्रमुख मुद्दा होगा। पंजाब के पठानकोट शहर में शनिवार तड़के भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के अड्डे पर हुए

terrorism main issue in talks with pakistan says prakash...- India TV Hindi
terrorism main issue in talks with pakistan says prakash javadekar

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ प्रस्तावित वार्ता में आतंकवाद प्रमुख मुद्दा होगा। पंजाब के पठानकोट शहर में शनिवार तड़के भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले के कुछ घंटों बाद जावड़ेकर ने यह बात कही। जावड़ेकर ने कहा, "जहां तक पाकिस्तान की बात है, वह हमारा पड़ोसी है। पाकिस्तान के साथ वार्ता होगी, जिसमें आतंकवाद प्रमुख मुद्दा होगा।"

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआत कर दी है और अब जवाब देने की बारी पाकिस्तान की है। जावड़ेकर ने हालांकि, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए जावड़ेकर ने कहा, "लेकिन जिस तरह से हमारे सुरक्षा बलों ने इस हमले का जवाब दिया, वह प्रशंसनीय है। आतंकवादी हवाई ठिकाने के अंदर कैसे घुसे, यह दूसरा मुद्दा है। लेकिन जैसा कि गृहमंत्री ने कहा, हम ऐसे हमलों का मुंहतोड़ जवाब देंगे।"

पठानकोट हवाई ठिकाने पर हुए इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया और अन्य आतंकवादियों की खोजबीन शुरू कर दी। इस हमले में सुरक्षा बल के तीन जवान भी शहीद हो गए।

उधर, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शनिवार को पंजाब के पठानकोट हवाई ठिकाने पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। राहुल ने ट्वीट किया, "पठानकोट हवाई ठिकाने पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत