1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #UriAttack में घायल एक और जवान शहीद, अब तक कुल 18 जवान शहीद

#UriAttack में घायल एक और जवान शहीद, अब तक कुल 18 जवान शहीद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 19, 2016 03:42 pm IST,  Updated : Sep 19, 2016 03:42 pm IST

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के मुख्यालय पर रविवार की सुबह हुए आतंकी हमले में शहीदों की संख्या बढ़ी है। हमले में जख्मी एक और जवान शहीद हुआ है। अब तक कुल 18

uri attack- India TV Hindi
uri attack

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के मुख्यालय पर रविवार की सुबह हुए आतंकी हमले में शहीदों की संख्या बढ़ी है। हमले में जख्मी एक और जवान शहीद हुआ है। अब तक कुल 18 जवान शहीद हुए है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

इस हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है। आतंकी हमले की जवाबी रणनीति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने घर पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और रक्षा मंक्षी मनोहर पार्रिकर और दूसरे बड़े आला अधिकारियों के साथ बैठक की। LoC के पास आर्मी बेस कैम्पस में मजबूत दीवारें बनाने पर फैसला हुआ और स्पेशल फोर्स तैनात की जाएगी।

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने उरी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी रिपोर्ट सौंपी। बड़ी बैठक के बाद पीएम मोदी ने पाकिस्तान को हर मंच पर अलग-थलग करने का निर्देश दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत