1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकियों ने पुलवामा में पुलिस चौकी पर किया ग्रेनेड हमला

आतंकियों ने पुलवामा में पुलिस चौकी पर किया ग्रेनेड हमला

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 21, 2015 09:05 am IST,  Updated : Dec 21, 2015 09:05 am IST

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को कुछ संदिग्ध आतंकियों ने एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंका।

police- India TV Hindi
police

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को कुछ संदिग्ध आतंकियों ने एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंका। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। आतंकियों ने सुबह साढ़े छह बजे के आसपास पुलवामा में काकापोड़ा पुलिस चौकी पर हथगोला फेंका।

उन्होंने बताया कि ग्रेनेड पुलिस चौकी के परिसर में गिरा और इससे हुए विस्फोट में संपत्ति या किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस चौकी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने कुछ हवाई फायरिंग की, लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए एक तलाश अभियान चलाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत