1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तानी है आतंकी नवेद: NIA चीफ

पाकिस्तानी है आतंकी नवेद: NIA चीफ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 14, 2015 09:06 am IST,  Updated : Aug 14, 2015 09:06 am IST

नई दिल्ली: उधमपुर में आतंकवादी हमले के दौरान जिंदा गिरफ्तार किए गए कथित पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद नावेद याकूब पाकिस्तान का है और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हिस्सा था। ये खुलासा किया है जम्मू के दो

पाकिस्तानी है आतंकी...- India TV Hindi
पाकिस्तानी है आतंकी नवेद: NIA चीफ

नई दिल्ली: उधमपुर में आतंकवादी हमले के दौरान जिंदा गिरफ्तार किए गए कथित पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद नावेद याकूब पाकिस्तान का है और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हिस्सा था।

ये खुलासा किया है जम्मू के दो दिवसीय दौरे से लौटे एनआईए प्रमुख शरद कुमार ने। एनआईए प्रमुख ने यह भी बाताया कि इसी संगठन ने उसे हथियारों का इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया था और आतंकवादी संगठन के विस्तार के लिए युवकों की भर्ती का भी प्रशिक्षण दिया था।

नावेद को करीब आठ दिन तक लगातार पूछताछ के बाद बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली लाया गया। यहां वह लाई डिटेक्शन टेस्ट से गुजरेगा।

शरद कुमार ने कहा, 'जहां तक पाकिस्तानी मूल की बात है तो यह साफ है, क्योंकि एनआईए के पास पर्याप्त सबूत हैं।'

आतकंवाद निरोधक एजेंसी के प्रमुख ने मामले को बहुत संवेदनशील करार दिया जिसकी पूरी तरह और सावधानी से जांच होनी चाहिए। पाकिस्तान के फैसलाबाद के रहने वाले 20 से 25 साल की उम्र के नावेद को अनेक केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा और अधिक पूछताछ के लिए यहां लाया गया है।

शरद कुमार ने बताया कि चूंकि नावेद अब भी कुछ चीजें छिपा रहा है, इसलिए उसे लाई डिटेक्शन जांच समेत कुछ वैज्ञानिक परीक्षणों से गुजरना होगा। कुमार की मौजूदगी में कल नावेद से पूछताछ की गई थी। उसने कहा कि उसने कश्मीर में घुसपैठ करने से पहले इस साल मार्च महीने से 25 अन्य के साथ पाकिस्तान में छह सप्ताह का एक रिफ्रेशर कोर्स किया था।

इससे पहले वह ट्रेनिंग के दो मॉड्यूल 'दौर-ए-आम' और 'दौर-ए-खास' से गुजरा था। पहले में लश्कर सदस्य को शारीरिक चुस्ती, पहाड़ों पर चढ़ने और छोटे हथियारों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जाता है, और दूसरे में राइफलों आदि चलाना तथा छोटे विस्फोटक बनाना सिखाया जाता है। नावेद को 24 अगस्त तक एनआईए की हिरासत में भेजा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत