1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकवादी अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे हैं: पुलिसकर्मी

आतंकवादी अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे हैं: पुलिसकर्मी

 Written By: IANS
 Published : Jul 27, 2015 10:22 am IST,  Updated : Jul 27, 2015 10:24 am IST

दीनानगर (पंजाब): पंजाब के दीनानगर में सोमवार को हुए आतंकवादी हमले में घायल हुए एक पुलिसकर्मी ने बताया कि हमलावर आतंकवादी अंधाधुंध गोलियां चला रहे हैं। पंजाब पुलिस के घायल पुलिसकर्मी ने अस्पताल ले जाते

आतंकवादी अंधाधुंध...- India TV Hindi
आतंकवादी अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे हैं: पुलिसकर्मी

दीनानगर (पंजाब): पंजाब के दीनानगर में सोमवार को हुए आतंकवादी हमले में घायल हुए एक पुलिसकर्मी ने बताया कि हमलावर आतंकवादी अंधाधुंध गोलियां चला रहे हैं।

पंजाब पुलिस के घायल पुलिसकर्मी ने अस्पताल ले जाते समय संवाददाताओं से कहा, "हम पर अचानक गोलीबारी हुई। मुझे कंधे पर गोली लगी। वे हर पांच मिनट में अंधाधुंध गोलियां चला रहे हैं।"

आतंकवादियों ने सोमवार सुबह दीनानगर पुलिस थाने में धावा बोला, जिसके बाद थाने में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष और गोलीबारी जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत