1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिसकर्मी के घर में घुसे आतंकी, परिवार के शोर मचाने पर भाग गए

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिसकर्मी के घर में घुसे आतंकी, परिवार के शोर मचाने पर भाग गए

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 15, 2021 06:38 am IST,  Updated : Aug 15, 2021 06:38 am IST

जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस के एक कर्मी के घर में शनिवार को आतंकवादी घुस गए, लेकिन परिवार के शोर मचाने पर वे भाग गए।

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक...- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिसकर्मी के घर में घुसे आतंकी, परिवार के शोर मचाने पर भाग गए Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस के एक कर्मी के घर में शनिवार को आतंकवादी घुस गए, लेकिन परिवार के शोर मचाने पर वे भाग गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''रात करीब आठ बजकर तीस मिनट पर दो-तीन आतंकवादी श्रीनगर जिले में सैदपुरा ईदगाह स्थित फिरोज अहमद वानी के घर में घुस गए।'' अधिकारियों ने बताया कि वानी जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल हैं और यातायात शाखा में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि घटना के समय वानी घर में मौजूद नहीं थे।

डोडा में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को डोडा जिले के टांटा जंगल में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान समूह (एसओजी) और अन्य सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने तहसील कहारा के टांटा वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया और हथियारों का जखीरा जब्त किया।

डोडा के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अब्दुल कयूम ने बताया कि उनकी टीम ने टांटा जंगल में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और हथियार समेत गोला-बारूद बरामद किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत