1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ एन्काउंटर में दो आतंकवादी ढेर, तलाशी अभियान जारी

जम्मू कश्मीर: शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ एन्काउंटर में दो आतंकवादी ढेर, तलाशी अभियान जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 29, 2020 11:11 am IST,  Updated : Apr 29, 2020 11:11 am IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों द्वारा मंगलवार रात भर चलाये गए अभियान में दो आतंकवादी मारे गए हैं।

Encounter in Jammu Kashmir- India TV Hindi
Encounter in Jammu Kashmir Image Source :

श्रीनगर। कोरोना संकट के बीच जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बल आतंकियों के सफाए की कार्रवाई जारी रखे हुए हैं। बुधवार को सुरक्षा बलों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता मिली है।  जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों द्वारा मंगलवार रात भर चलाये गए अभियान में दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बता दें कि पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। सेना को अंदेशा है कि इस गोलाबारी के बीच पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों को भारतीय सीमा में प्रवेश करवाना चाहती है। 

सेना के अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ यह मुठभेड़ मंगलवार से जारी है। पहला आतंकवादी मंगलवार को उस समय मारा गया जब जिले के जैनापुरा क्षेत्र के मेल्होरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। दूसरा बुधवार सुबह मारा गया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने तलाशी अभियान दल पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। तलाश जारी है और अभियान अब भी चल रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत