1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलवामा में आतंकियों की कायरना करतूत, स्कूल के पास की फायरिंग

पुलवामा में आतंकियों की कायरना करतूत, स्कूल के पास की फायरिंग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2019 04:13 pm IST,  Updated : Oct 29, 2019 04:13 pm IST

सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। बता दें कि घाटी में हालात तेजी से सामान्य होते जा रहे  हैं और ये बात आतंकी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे।

पुलवामा में आतंकियों की कायरना करतूत, स्कूल के पास की फायरिंग- India TV Hindi
पुलवामा में आतंकियों की कायरना करतूत, स्कूल के पास की फायरिंग

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद आतंकी बुरी तरह से बौखला गए हैं। आतंकियों ने एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की नापाक कोशिश की है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने पुलवामा में एग्जाम सेंटर के बाहर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की है।

Related Stories

सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। बता दें कि घाटी में हालात तेजी से सामान्य होते जा रहे  हैं और ये बात आतंकी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। ऐसे में अब आतंकी आम लोगों को भी निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे।

कल आतंकियों ने सोपोर में बस स्टैंड के पास ग्रेनेड फेंका था जिसमें 20 लोग घायल हो गए थे। बता दें कि आज ही यूरोपियन यूनियन के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंचा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत