1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस ने अपनी गलत नीतियों से देश को बर्बाद किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कांग्रेस ने अपनी गलत नीतियों से देश को बर्बाद किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 19, 2019 01:51 pm IST,  Updated : Oct 19, 2019 03:01 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि उसकी गलत नीतियों ने देश को बर्बाद कर दिया और जम्मू-कश्मीर के साथ लगातार अन्याय हुआ।

कांग्रेस ने अपनी गलत नीतियों से देश को बर्बाद किया: मोदी- India TV Hindi
कांग्रेस ने अपनी गलत नीतियों से देश को बर्बाद किया: मोदी

ऐलनाबाद (सिरसा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि उसकी गलत नीतियों ने देश को बर्बाद कर दिया और जम्मू-कश्मीर के साथ लगातार अन्याय हुआ। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हरियाणा के ऐलनाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर भी पार्टी पर हमला बोला और कहा कि यह एक अस्थायी प्रावधान था, लेकिन 70 वर्षों तक कांग्रेस ने इस संबंध में कुछ नहीं किया। 

Related Stories

उन्होंने पूछा, “मैंने यह अस्थायी प्रावधान खत्म कर दिया। जब आपने मुझे पांच साल के लिए स्थायी किया, तो मैं इस अस्थायी व्यवस्था को क्यों चलने दूं।” 

प्रधानमंत्री ने करतारपुर गलियारे के मुद्दे पर कांग्रेस पर यह कहते हुए हमला बोला कि 70 वर्षों तक श्रद्धालुओं को दूरबीन से करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के ‘दर्शन’ करने पड़े। मोदी ने कहा कि विभाजन के वक्त करतारपुर साहिब गुरुद्वारे को भारतीय सीमा में नहीं ला पाना एक गलती था। हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024