1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकियों ने फेसबुक पर शेयर की तस्वीर, सुरक्षाबल हरकत में

आतंकियों ने फेसबुक पर शेयर की तस्वीर, सुरक्षाबल हरकत में

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2015 11:22 am IST,  Updated : Jul 03, 2015 11:29 am IST

श्रीनगर: 11 युवा कश्मीरी आतंकवादियों ने दुस्साहस भरा कदम उठाते हुए अपनी तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड कर दीं। इन तस्वीरों में वे सेना की वर्दी पहने हुए और हथियारों से लैस दिख रहे थे। इन

हथियारों से लैस...- India TV Hindi
हथियारों से लैस आतंकियों ने फेसबुक पर शेयर की तस्वीर

श्रीनगर: 11 युवा कश्मीरी आतंकवादियों ने दुस्साहस भरा कदम उठाते हुए अपनी तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड कर दीं। इन तस्वीरों में वे सेना की वर्दी पहने हुए और हथियारों से लैस दिख रहे थे। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सुरक्षाबल हरकत में आ गए हैं।

हाल ही में आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन जॉइन करने वाले इन 11 आतंकियों की यह तस्वीर दो दिन तक फेसबुक पर मौजूद रही। अब यह सोशल नेटवर्किंग साइट पर नहीं दिख रही, मगर इससे जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा तंत्र में हड़कंप मच गया है। सेना और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों भी चौकस हो गई हैं, क्योंकि अमरनाथ यात्रा भी चल रही है।

सूत्रों के मुताबिक सेंट्रल सिक्यॉरिटी एजेंसियों ने सोशल नेटवर्किंग साइट से जानकारी मांगी है कि किस आईपी से ये तस्वीरें अपलोड और डिलीट की गईं। बताया जा रहा है कि तस्वीर शोपियां या पुलवामा के किसी बागीचे में ली गई है।

इस फोटो में मौजूद आतंकियों में नसीर नाम का युवक भी है, जो जम्मू-कश्मीर पुलिस में कॉन्स्टेबल था और दो AK-47 राइफल्स के साथ गायब हो गया था। साथ ही त्राल में रहने वाला बुरहान वानी नाम का युवक भी इस फोटो में है, जो घाटी में हिज्बुल का युवा चेहरा बनकर उभरा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत