1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में जान बचाकर भागते फिर रहे हैं आतंकवादी: जितेंद्र सिंह

जम्मू-कश्मीर में जान बचाकर भागते फिर रहे हैं आतंकवादी: जितेंद्र सिंह

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2020 09:32 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 09:32 pm IST

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि कश्मीर में सुरक्षाबलों द्वारा सरगर्मी से आतंकवादियों का पीछा किया जा रहा है जिससे वे अपनी जान बचाकर भागते फिर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में जान बचाकर भागते फिर रहे हैं आतंकवादी: जितेंद्र सिंह - India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में जान बचाकर भागते फिर रहे हैं आतंकवादी: जितेंद्र सिंह  Image Source : PTI (FILE)

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि कश्मीर में सुरक्षाबलों द्वारा सरगर्मी से आतंकवादियों का पीछा किया जा रहा है जिससे वे अपनी जान बचाकर भागते फिर रहे हैं। सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाने में स्पष्टता और दृढ़ता है। 

कश्मीर के बांदीपोरा में भाजपा के एक नेता की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सिंह ने कहा कि यह भी आतंकवादियों द्वारा निराशा में किया गया कार्य है। उन्होंने कहा कि भागते फिर रहे आतंकवादी निराशा में कमजोर लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद के 30 साल के इतिहास का यह अंतिम अध्याय है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से सर्वाधिक प्रभावित जिले डोडा और किश्तवाड़ अब आतंक से मुक्त हो चुके हैं। 

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने यहां पीटीआई-भाषा से कहा, “कश्मीर में आतंकवादी भागते फिर रहे हैं और सुरक्षा बल सरगर्मी से उनका पीछा कर रहे हैं, जिससे कई सालों में पहली बार आतंकवादी भारी दबाव में हैं।” उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि कश्मीर में कथित रूप से मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियों और अलगाववादी नेताओं ने भी आतंकवादियों से दूरी बनाना शुरू कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत